सफाई कर्मचारी संघ के छठवीं बार सहावर ब्लॉक अध्यक्ष बने खेतपाल
आगरा, मई 21 -- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का सहावर ब्लॉक का चुनाव कराया गया। चुनाव अधिकारी जिला महामंत्री सुखवीर सिंह रहे। चुनाव प्रक्रिया निर्धारित समय से शुरू कराई गई। ब्लाक सहावर में ब्लाक अध्यक्ष पद पर खेतपाल सिंह, ब्लाक महामंत्री पद पर संजय कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर विद्यानंद ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सहावर ब्लाक में प्रत्येक पद पर एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण ब्लाक अध्यक्ष सहावर खेतपाल सिंह, ब्लाक महामंत्री सहावर संजय कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर विद्यानंद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने की घोषणा चुनाव अधिकारी ने की। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने पद के प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.