आगरा, मई 23 -- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण कर्मचारी संघ की ब्लॉक अमांपुर की इकाई के गठन के लिए चुनाव कराया। चुनाव में ब्लॉक क्षेत्र के कुल 84 सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी पदों पर एकल प्रत्याशी होने की वजह से पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। ब्लॉक कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए चुनाव अधिकारी मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ नदीम अख्तर, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महामंत्री सुखवीर सिंह राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष ओमवीर सिंह रहे। वरिष्ठ नेतृत्व की देखरेख में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश चंद्र शाक्य, महामंत्री जयसिंह वर्मा निर्विरोध चुने गए। इनके अलावा श्याम सिंह कोषाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह संगठन मंत्री, श्रीपाल संप्रेक्षक चुने गए। नव निर्वाचित पदा...