आगरा, मई 25 -- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की गंजडुंडवारा ब्लॉक की इकाई का चुनाव रविवार को कराया गया। चुनाव अधिकारी विशाल चरन ने निर्वाचन प्रकिया शुरू कराई। ब्लाक गंजडुंडवारा में ब्लाक अध्यक्ष पद पर रंजीत कुमार और रोहित कुमार, ब्लाक महामंत्री पद पर संजीव कुमार कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश, संगठन मंत्री पद पर दीपक और संप्रेक्षक पद पर अमित कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। गंजडुंडवारा ब्लाक में ब्लाक अध्यक्ष पद से रोहित कुमार ने स्वेच्छा से अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके बाद ब्लाक अध्यक्ष पद पर रंजीत कुमार, ब्लाक महामंत्री पद पर संजीव कुमार कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश, संगठन मंत्री पद पर दीपक और संप्रेक्षक पद पर अमित कुमार को एकल नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। नामांकन पत्र वापस लेने ...