मऊ, अप्रैल 12 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। सफाई कर्मचारी संघ की ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष पर अशोक कुमार ने सर्वाधिक मत पाकर विजय हासिल की। मौजूद समर्थकों ने फूला माला पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया। खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार एवं संजय कुमार की देखरेख में रविवार को सफाई कर्मचारी संघ की ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों के लिए चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच मतदान की प्रक्रिया कराई गई। मतदान के बाद मतगणना प्रारंभ हुई। जसमें अशोक कुमार को 117 मत, शैलेंद्र राजभर को 105 और मांधाता राम को दो मत प्राप्त हुए और दो मत अवैध घोषित किए गए। इस प्रकार अशोक कुमार ने अपने निकटतम प्रतिबंध शैलेंद्र राजभर को 12 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। परिणाम की घोषणा के बाद अशोक कुमार के समर्थकों ने उ...