लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह 30 अप्रैल को दोपहर बारह बजे से होगा। संघ के जिला मंत्री सोमेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि विकास भवन सभागार में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ अभिषेक कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री सहित पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सहित पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्ष व मंत्रियों के साथ पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं। बताते चलें कि अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह पहले ही हो चुका है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.