हल्द्वानी, जून 26 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का अपनी मांगों को लेकर धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। नगर निगम परिसर में धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कार्मिकों के साथ लगातार वादाखिलाफी की जा रही है। आठ सूत्रीय मांगों के लिए कई बार की वार्ता के बाद भी केवल आश्वासन दिया जा रहा है। जिससे अब आंदोलन करने को बाध्य हो गए हैं। जल्द ही समाधान नहीं किए जाने पर 29 जून सोमवार को पूरे प्रदेश में रैलियां निकाली जाएंगीं। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार, विजयपाल, विश्वास, जयपाल, राजेश, रोहित मसीह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारी संघ का धरना जारी यह भी पढ़ें- सात सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...