मिर्जापुर, मई 12 -- मिर्जापुर। उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक सोमवार को हरिहरपुर स्थित जिला अध्यक्ष जटाशंकर यादव के आवास पर हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों के यहां शादी-विवाह की व्यस्तता के चलते शेष कार्यकारिणी गठन व पदाधिकारियों की घोषणा अब 7 जुलाई को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पर की जाएगी। बैठक में बताया गया कि उसी दिन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी और प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय कर्मचारी नेता भी शामिल होंगे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। बैठक में राणा, शेषमणि, बैतुल्लाह आलम, राजेंद्र पाली, कृष्णमूर्ति, दिनेश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...