पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पीलीभीत। विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियन्त्रण के लिए गाँवो में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के वेक्टर जनित एवं संचारी रोगों के प्रति संवेदनशील ग्रामों के अन्तर्गत जिला कन्सलटेन्ट अमित कुमार ने अमरिया ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भिण्डारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सफाई कर्मचारी किरण अनुपस्थित पायी गयी। इस पर सफाई कर्मी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...