मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- बुधवार को नगर पालिका सफाई कर्मचारी के साथ हुई मारपीट के बाद कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि हमलावर युवक ने पहले भी कर्मचारी के साथ मारपीट करने की धमकी दी थी। रतनपुरी थाना क्षेत्र के पशु सिकंदरपुर गांव निवासी परवेज नगर पालिका में सफाई कर्मचारी है। बुधवार को प्रवेश गंगनहर पटरी पर सफाई कर रहा था। इसी दौरान भैसी निवासी एक युवक जो नगर पालिका में ठेकेदारी भी करता है, ने गाली गलौज के बाद मारपीट की और कहा कि अगर दोबारा दिखाई दिया तो जान से मार दिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों ने अपने यूनियन के पदाधिकारी को घटना की जानकारी दी। यूनियन के अध्यक्ष सुधीर धामा कूड़े से भरी ट्रैक्टर ट्राली और डंपर लेकर कोतवाली में पहुंच गए। हंगामा करते हुए हमलावर आरोपी पर कार्रवाई की मांग। कोतवाली पर काफी देर तक हंगामा रहा पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.