श्रावस्ती, फरवरी 26 -- श्रावस्ती। सीएचसी मल्हीपुर में तैनात सफाई कर्मचारी के घर से चोर हजारों रुपए का माल पार कर ले गए। मल्हीपुर सीएचसी में तैनात सफाई कर्मी सूरज बाल्मीकि पुरानी सीएचसी वीरगंज में परिवार के साथ रहता है। मंगलवार को वह परिवार सहित गांव चला गया था। गुरुवार सुबह वह वापस सीएचसी में डियूटी पर गया था। दोपहर में जब वह किसी काम से कमरे में गया तो कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं कमरे में रखी आलमारी टूटी मिली। जिसमें रखे सोने व चांदी के जेवरात सहित नकदी गायब थे। पीड़ित ने मल्हीपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर चोरी गया सामान बरामद कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.