सफाई कर्मचारी की तैनाती को लेकर एक ही पत्रांक पर दो आदेश
संतकबीरनगर, अगस्त 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सांथा विकास खंड की ग्राम पंचायत मुसहरा में तैनात सफाई कर्मचारी बृजेश कुमार की तैनाती और संबद्धीकरण को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय के आदेश सवालों के घेरे में आ गए हैं। उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार, पत्रांक संख्या 583, दिनांक 14 मई के एक आदेश में बृजेश कुमार को ग्राम पंचायत बेलवा मिश्र से संबद्ध किए जाने का उल्लेख है। वहीं, उसी पत्रांक संख्या और उसी दिनांक के दूसरे आदेश में शासकीय हित का हवाला देते हुए उन्हें बेलवा मिश्र से सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कार्यालय, सांथा से संबद्ध दर्शाया गया है。
आदेशों की टकराव बताया जाता है कि बृजेश कुमार का स्थानांतरण डीपीआरओ के पत्रांक संख्या 2716, दिनांक 27 सितंबर 2025 के आदेश से ग्राम पंचायत मुसहरा में किया गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.