सफाई कर्मचारी और सुपरवाइजर के बीच विवाद, थाने तक पहुंचा मामला
सहारनपुर, मई 13 -- सरसावा, संवाददाता। नगर पालिका की सफाई व्यवस्था संभाल रही कंपनी के सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारी के बीच मंगलवार को काम को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर मामला थाने तक पहुंच गया, जहां सफाई कर्मचारियों ने सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। मंगलवार सुबह रामनगर स्थित पानी की टंकी पर कंपनी के सुपरवाइजर आशीष कुमार सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगा रहे थे। आरोप है कि सुबह करीब आठ बजे सफाई कर्मचारी मोनू पुत्र शेर सिंह वहां पहुंचा। इस पर सुपरवाइजर ने उसे ड्यूटी पर देरी से आने की बात कहते हुए अंबाला रोड स्थित सेंट मैरी एकेडमी के सामने चल रहे नाला सफाई कार्य अथवा गुरुद्वारे के पास सफाई कार्य करने के लिए भेजना चाहा। यह भी पढ़ें- नगर निगम कर्मियों ने काली पट्टी बांध प्रदर्शन कियाविवाद और अभद्र व्यवहार बताया गया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.