सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने समस्याएं सुनी
रुद्रपुर, जून 6 -- सितारगंज। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नितिन चरन वाल्मीकि ने शनिवार को नगर पालिका सितारगंज कार्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय व जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। सफाई कर्मचारियों ने आयोग के सदस्य के सम्मुख अपनी लंबे समय से लंबित गंभीर समस्याओं और मांगों को रखा। कर्मचारियों ने वेतन, ईपीएफ से उन्हें अवगत कराया। अधिकारियों ने आयोग को आश्वस्त किया कि सफाई कर्मचारियों के उठाए गए सभी जायज मुद्दों और स्थानीय समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण कर दिया जाएगा। यहां राजेश अरोरा, सोवेंद्र कुमार, मोहित श्रीवास्तव, अर्पिता पांडे, कर्मचारी नेता विनोद कुमार, कल्लू चरन, राकेश वाल्मीकि, राजपाल, विनय कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने समस्याएं सुनी यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.