सफाई कर्मचारियों ने 25 बोरी प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया
मिर्जापुर, जून 13 -- जिगना। छानबे क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को 249 सफाईकर्मियों ने 25 बोरी प्लास्टिक व पोलीथीन इकट्ठा किया। संग्रहित किए गए कूड़े को गांव के कूड़ा संग्रह केंद्र में जमा कर दिया। प्रभारी एडीओ पंचायत पंचायत बृजेश सिंह ने बताया कि सभी पंद्रह न्याय पंचायतों में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सफाईकर्मी जूट की बोरियों में प्लास्टिक, पॉलिथीन इकट्ठा कर गांव के कूड़ा संग्रह केंद्र में डंप किया गया। जिसे गोपालपुर गांव स्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। जहां पर प्रशिक्षित महिलाएं अपशिष्ट प्रबंधन के तहत प्लास्टिक कचरे की छंटाई,श्रेडिंग एवं पुनर्चक्रण की प्रक्रिया से निस्तारण करेंगी। इसके लिए अपशिष्ट प्रबंधन,मशीन संचालन,प्लास्टिक प्रसंस्करण में महिलाओं को प्रशिक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.