हरदोई, मई 8 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने गुरुवार को जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर सफाई कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व में भी 12 मार्च 2026 को मांगों को लेकर पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका है। ज्ञापन में कर्मचारियों के लंबित एरियर भुगतान, एनपीएस योजना का लाभ, सेवा पुस्तिका व पारिवारिक विवरण पूरा कराने, समय से वेतन भुगतान और छूटे हुए वेतन का भुगतान कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। चिकित्सीय अवकाश का भुगतान, एनपीएस पासबुक बनवाने तथा 22बी के तहत एक वेतन वृद्धि का लाभ देने की भी मांग की गई। संघ ने बताया कि जिले में करीब 56 दिव्यांग सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्हें शासन से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.