सफाई कर्मचारियों ने सड़कों पर कूड़ा फेंक कर विरोध जताया
फरीदाबाद, मई 10 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सड़कों पर जहां जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। वहीं रविवार को कर्मचारियों ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्रों में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर कूड़ा बिखेरकर प्रशासन के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। कर्मचारियों ने पैदल मार्च निकालकर नगर निगम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सरकार ने जल्द सुनवाई नहीं की तो हड़ताल को ओर बढ़ाया जाएगा। शहर में रोजाना करीब 800 टन कूड़ा लोगों के घरों से निकलता है, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण घर-घर से कूड़ा उठना बंद हो गया है, जिसके चलते कई कॉलोनियों और गलियों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.