रुडकी, मार्च 9 -- नगर निगम में तैनात तीन सौ से अधिक अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने नियमितीकरण की मांग की। इसके साथ ही कूड़ा वाहन चालकों को थर्ड पार्टी कंपनी के माध्यम से काम पर रखने के प्रस्ताव का विरोध किया। नगर आयुक्त ने कर्मचारी नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन वार्ता में कोई सहमति नहीं बन पाई। इसके चलते सफाई कर्मचारी धरना प्रदर्शन पर डटे रहे। हड़ताल के कारण शहर में कूड़ा नहीं उठ सका। इससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सोमवार को सभी सफाई कर्मचारी पुरानी तहसील में नगर निगम के पड़ाव में एकत्रित हुए। आंदोलन की अगुवाई कर रहे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश गोगलिया ने कहा कि कर्मचारी दिनरात एक कर शहर की सफाई कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.