सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया
गाज़ियाबाद, जून 3 -- गाजियाबाद। सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने दस साल से काम करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों को नियमित कराने समेत कई मांग की। मुख्यमंत्री के नाम अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपा। निगम मुख्यालय में सुबह पांचों जोन से सफाई कर्मचारी पहुंचे। मौके पर सफाई कर्मचारी नेता शक्ति जीनवाल, संजय टांग, प्रवीण गहलौत, कालीचरण आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.