हल्द्वानी, जून 25 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने आठ सूत्रीय मांगों के लिए नगर निगम परिसर में गुरुवार को दिनभर धरना दिया। सुबह दस बजे से शाम तक दिए गए धरने के दौरान समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी गई।वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ रहा है। समान कार्य का समान वेतन, 2018 में गठित रयाल कमेटी की सिफारिश लागू करने सहित आठ सूत्रीय मांगों पर आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे कार्मिकों को मानसिक और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप वाल्मीकि, संगठन मंत्री अमित कुमार, श्याम सुंदर, विजयपाल, रोहित टांक, विश्वास, सिद्धार्थ चौहान, विशाल, रतन, प्रमोद, मुकेश, राजेश, श्याम, जगपा...