सफाई कर्मचारियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
देहरादून, जून 22 -- राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले नगर निगम के पर्यावरण मित्रों ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक चौधरी नरेश वैध के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्य सचिव आनंद वर्धन के नाम छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। चौधरी नरेश वैध ने कहा कि यूनियन पूर्व में भी राज्य सरकार को ज्ञापन दे चुकी है, लेकिन सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नगर निगम यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ सोनू खैरवाल ने बताया कि नगर निगम बोर्ड द्वारा अस्थाई पर्यावरण मित्रों को 800 रुपये प्रतिदिन वेतन देने और 715 संविदा दैनिक वेतन कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन दो माह बाद भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.