सफाई कर्मचारियों ने की बकाया मानदेय भुगतान कराने की मांग
सिमडेगा, अप्रैल 10 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नप के दैनिक सफाई वेतनभोगी कर्मचारी संघ ने नप अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को सामने रखते हुए बकाया मानदेय राशि के भुगतान की मांग को लेकर एक आवेदन पत्र भी समर्पित किया। कर्मचारियों का कहना था कि लंबे समय से बकाया भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उनके दैनिक जीवन पर भी असर पड़ रहा है। मौके पर ओलिभर लकड़ा ने जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.