बागेश्वर, जून 30 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पांचवें चरण के आंदोलन के तहत मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने एक पाली का कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने ठेका प्रथा बंद करो, शोषण बंद करो और हमारी मांगें पूरी करो जैसे नारे लगाए। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार बार-बार केवल आश्वासन दे रही है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अब वे केवल आश्वासनों पर भरोसा नहीं करेंगे। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों की मांगों पर सका...