बाराबंकी, मार्च 19 -- बाराबंकी। नगर पालिका नवाबगंज के सत्यप्रेमी नगर वार्ड के समस्त सफाई कर्मियों ने अपने सफाई नायक वीरेंद्र यादव को गुरुवार को रामसेवक यादव पार्क में एक समारोह में फूल- माला पहनाकर सम्मानित किया। सफाई कर्मी रामू ने वीरेंद्र यादव को फल की टोकरी तथा एक पैंट शर्ट उपहार स्वरूप भेंट किया। सफाई कर्मियों ने बताया हमारे सफाई नायक को पूर्व में उच्च अधिकारियों ने सम्मानित किया था। इसीलिए हम लोगों ने अपने वार्ड के सफाई नायक को सम्मानित करने की योजना बनाई, उन्होंने हमेशा हम कर्मियों के प्रति कुशल व्यवहार व अच्छे आचरण की मिसाल पेश की। सभासद मुक्ता सिंह ने इस अवसर पर वीरेंद्र यादव को बधाई देते हुए सफाई कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभासद प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप सिंह (ज्ञानू) ने कहा विश्व की सबसे बड़ी महामारी कोरोना काल में अपनी ...