हल्द्वानी, जून 29 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को रैली निकाली। नगर निगम हल्द्वानी परिसर में एकत्र हुए सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद निगम कार्यालय से तिकोनिया तक रैली निकाली गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि सफाई कार्मिकों के साथ लगातार वादाखिलाफी की जा रही है। 27 जुलाई 2021 को संघ की न्यायोचित मांगों पर सहमति बनने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ। चेतावनी दी कि सरकार नहीं चेती तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने बताया कि आंदोलन को तेज करते हुए आज मंगलवार से सांयकालीन पारी का तीन दिवसीय कार्यबहिष्कार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सात सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन प्र...