सफाई कर्मचारियों को 10 तारीख तक वेतन मिलेगा
गुड़गांव, जून 22 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। मानेसर नगर निगम के वरिष्ठ महापौर प्रवीन यादव ने सफाई कर्मचारियों से कहा कि उन्हें वैधानिक लाभ समय पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। हर महीने की 10 तारीख तक उनके खाते में वेतन पहुंच जाएगा। ईएसआई, पीएफ का लाभ दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार से नियमित रूप से कार्य पर लौटने की सहमति दी। मानेसर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का एक दल सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचा था। प्रवीण यादव ने कहा कि कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को सरकार की तरफ से निर्धारित न्यूनतम वेतन के अनुसार भुगतान किया जाएगा। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर निगम की व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.