रुडकी, मई 22 -- रुड़की, संवाददाता। राज्य अनुश्रवण समिति की नामित सदस्य सपना वाल्मीकि ने सीएम धामी से मुलाकात कर प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को शॉल भेंटकर सम्मानित भी किया गया। सपना वाल्मीकि ने 29 मई को प्रस्तावित राज्य अनुश्रवण समिति की बैठक को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि समिति समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के हितों की निगरानी तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारियों को समान वेतन देने की मांग, मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल यह भी पढ़ें- हिमाचल और उत्तराखंड एससी आयोग ने साझा किए अनुभव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...