रुद्रपुर, जून 5 -- शांतिपुरी, संवाददाता। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नितिन चरण वाल्मीकि ने नगर पालिका नगला कार्यालय में समीक्षा बैठक कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कर्मचारियों ने वेतन, ईपीएफ, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यस्थल से जुड़ी विभिन्न समस्याएं उठाईं। वाल्मीकि ने अधिशासी अधिकारी गीता चंद्रा को कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी जोर दिया। पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने प्रत्येक सफाई कर्मचारी को वेतन के साथ Rs.500 प्रतिमाह अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचा...