सफाई कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : नितिन
रुद्रपुर, जून 24 -- पंतनगर, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नितिन चरन वाल्मीकि ने बुधवार को जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर का दौरा कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की समीक्षा की। कृषि महाविद्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने सफाई कर्मचारियों, उनके संगठन के पदाधिकारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों ने वेतन विसंगति, ईपीएफ एवं ईएसआई कटौती, सुरक्षा उपकरणों की नियमित उपलब्धता और आवास संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कर्मचारियों ने बताया कि कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिनका शीघ्र समाधान आवश्यक है। आयोग सदस्य नितिन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.