सफाई कर्मचारियों के संबद्धीकरण रद्द करने की उठी मांग
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्राम पंचायत सदस्य संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर ग्राम पंचायतों की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि सरकारी कार्यालयों में वर्षों से संबद्ध सफाई कर्मचारियों को तत्काल उनकी मूल ग्राम पंचायतों में भेजा जाए। इसके अलावा, हाल ही में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में सामने आए रिश्वतकांड समेत पूरे मामले की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। संघ का कहना है कि 15 जुलाई 2025 को जिलाधिकारी और फरवरी व मार्च 2026 में डीपीआरओ तथा पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर को भी ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। नतीजतन, सफाई कर्मी को कार्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.