फरीदाबाद, फरवरी 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल पर नगर निगम फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों के लिए चार दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन हरियाणा सफाई आयोग के चेयरमैन इंजीनियर कृष्ण कुमार ने किया। इसमें प्रतिदिन करीब 600 कर्मचारियों की जांच की जाएगी और यह 13 फरवरी तक चलेगा। नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की अनुभवी डॉक्टरों की टीम कर्मचारियों की जांच कर रही है। कर्मचारियों की ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों, फेफड़ों और सामान्य स्वास्थ्य से जुड़ी जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उन्हें आगे इलाज की सलाह भी दी जा रही है। इस मौके पर चेयरमैन कृष्ण कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.