मथुरा, मार्च 15 -- जंक्शन रेलवे स्टेशन पर निजी ठेका कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर हड़ताल कर दी। सफाई कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। सफाई न करने के कारण रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए। ठेका कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ जंक्शन पर नारेबाजी की। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरएस इंडस्ट्री के पास सफाई का ठेका है। जंक्शन की सफाई पर एक माह में 23 लाख रुपये खर्च होते हैं। सफाई के लिए करीब 100 कर्मचारी लगाए जाते हैं। इस सफाई कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी। प्रदर्शन के दौरान एक सफाई कर्मी लज्जा देवी का स्वास्थ्य खराब हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार के कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.