फरीदाबाद, मई 8 -- नूंह, सरसमल। नूंह नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। हड़ताल में विधायक आफताब अहमद शामिल हुए और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के दिसंबर 2025 के आदेश लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने पांच और दस साल से काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग दोहराई। इसके अलावा फरीदाबाद अग्निशमन विभाग के शहीद कर्मियों भविचंद शर्मा और रणबीर को शहीद का दर्जा देने, एक-एक करोड़ रुपये सहायता और परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग भी की गई। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मच...