नोएडा, जून 2 -- -मंगलवार को हड़ताल का दूसरा दिन रहा नोएडा, विक्रम शर्मा। मांगें पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। घर-घर से कूड़ा नहीं हटने के कारण लोगों के घरों में इकठ्ठा हो गया है। ऐसा ही कुछ हाल सड़कों पर हो रहा है। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी शहर की व्यवस्थाधरना और प्रदर्शन मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण दफ्तर के बाहर धरना भी दिया। सेक्टर-6 स्थित धरने के दौरान ऐतहियात के तौर पर प्राधिकरण के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया था। इनके अलावा सेक्टर-8 स्थित यार्ड पर भी हंगामा किया हालांकि दोनों जगह पुलिसकर्मियों के मौजूद होने के कारण सफाई कर्मचारी ज्यादा हंगामा नहीं कर सके। कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। सेक्टर-56 में रहने ...