सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण हो
गाजीपुर, जून 10 -- गाजीपुर। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विप्लव रावत ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल तथा उत्तर प्रदेश सफाई आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि से मुलाकात की। सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। हरदीप सिंह गिल ने अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही कि सफाई कर्मचारियों की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों का सुचारु संचालन करने पर बल दिया। मनोज वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.