सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान: नितिन वाल्मीकि
रुद्रपुर, जून 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड के सदस्य नितिन चरन वाल्मीकि ने नगर पंचायत लालपुर कार्यालय में समीक्षा बैठक कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कर्मचारियों ने वेतन, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, ईपीएफ और कार्यस्थल से जुड़ी विभिन्न समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं। नितिन चरन वाल्मीकि ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिशासी अधिकारी गीता चंद्रा को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज और व्यवस्था की रीढ़ हैं तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही न हो: नितिन चरन इस दौरान अधिशासी अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.