शामली, जुलाई 11 -- उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ शाखा नगर पालिका द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय महासम्मेलन का आयोजन 12 जुलाई को किया जाएगा। कार्यक्रम अग्रसेन बारात घर, हनुमान धाम शामली में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि महासम्मेलन में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका शामली के अलावा कैराना, कांधला नगर पालिका, बनत, ऊन, झिंझाना, थानाभवन, जलालाबाद, गढ़ी, एलम सहित अन्य नगर पंचायतों के सफाई कर्मचारी शामिल होंगे।महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश चौधरी, महासचिव प्रेम प्रकाश वाल्मीकि तथा डॉ. सुषमा गौरियाल मौजूद रहेंगी।यूनियन अध्यक्ष प्रवीण कुमार वाल्मीकि, महासचिव अश्वनी...