शामली, दिसम्बर 24 -- उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ शाखा यूनियन नगर पालिका परिषद शामली के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त सहारनपुर मंडल, सहारनपुर डॉ. रुपेश कुमार को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें आउटसोर्सिंग के नाम पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में अनियमितताओं का आरोप लगाया। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई कर्मचारी लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद शामली का क्षेत्रफल लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते शहर में लगभग 100 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है। इस मांग को लेकर यूनियन द्वारा पूर्व में एक बार कार्यबंदी हड़ताल भी की गई थी, जो उस समय के एडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हुई थी। यूनियन का कहना है कि समझौते के अनुसार बढ़ते क्षेत्रफल को देखते हुए नियम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.