संभल, मार्च 22 -- नगर पालिका परिषद में रविवार को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब सफाई कर्मचारियों ने अचानक हड़ताल कर दी और सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी पार्क से फव्वारा चौक तक निकाले गए पैदल मार्च में कर्मचारियों ने पालिका अध्यक्ष और उनके पति के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि 22 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना के हटा दिया गया, जो उनके अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने मांग की कि सभी हटाए गए कर्मचारियों को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही डोर-टू-डोर सफाई कर्मियों का बकाया पीएफ और दो माह का वेतन भी जल्द से जल्द दिया जाए। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस स्टेट यूनियन के जिला अध्यक्ष नंदू वाल्मीकि के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन ने अब बड़ा रूप ले लिया है। कर्मचारिय...