सफाई कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन स्थगित
हल्द्वानी, जुलाई 18 -- ठेका प्रथा खत्म करने और नियमावली में संशोधन पर बनी सहमति हल्द्वानी, संवाददाता। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर पिछले 30 दिनों से चल रहा सफाई कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन आखिरकार स्थगित हो गया है। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में देहरादून विधानसभा में हुई एक उच्च स्तरीय और सकारात्मक वार्ता के बाद संघ ने अपने आंदोलन को अगले दो महीने के लिए टालने का बड़ा निर्णय लिया है।
आंदोलन की पृष्ठभूमि गौर हो कि सफाई कर्मचारी बीते 18 जून से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे थे, जो 9 जुलाई से आमरण अनशन में बदल गया था। शनिवार को आंदोलन के 30वें दिन सरकार और संगठन के बीच वार्ता का आधिकारिक प्रस्ताव रखा गया, जिसे स्वीकार करते हुए संघ के सभी प्रमुख पदाधिकारी विधानसभा पहुंचे। सरकार से मिले लिखि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.