बुलंदशहर, जनवरी 21 -- खुर्जा। नगर पालिका में कार्यरत 375 सफाई कर्मचारियों का पीएफ और ईएसआई जमा नहीं होने पर एसडीएम ने ईओ से आख्या मांगी है अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अरुण चौटाला ने बताया कि नगर पालिका खुर्जा आउटसोर्सिंग पर लगभग 450 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें करीब 375 कर्मचारियों के वेतन में से ईपीएफ व ईएसआई शुल्क कटौती होती है। अनुमान है कि एक कर्मचारी के वेतन से लगभग 3500 रुपये प्रति माह पीएफ और 350 रुपये ईएसआई शुल्क की कटौती हो रही है। इसके बावजूद यह उनके पीएफ खाते में जाम नहीं हो रहे। इस संबंध में कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। ऐसे में उन्होंने 12 जनवरी को मामले की शिकायत आलाधिकारियों से की। जिसपर एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने ईओ नगर पालिका मोहम्मद अनवर हुसैन को पत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.