हरिद्वार, दिसम्बर 22 -- राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा है कि सफाई कर्मचारियों का किसी भी हालत में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह बात सीसीआर सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कही। इस बैठक में सफाई कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं, वेतन भुगतान और सरकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। जल संस्थान की समीक्षा के दौरान सीवरेज से जुड़े कर्मचारियों को उपलब्ध कराए जाने वाले सुरक्षा उपकरण और बीमा से जुड़ी जानकारी संतोषजनक न मिलने पर मकवाना ने 29 दिसंबर तक सारे विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का बकाया वेतन महीने के आखिर तक अनिवार्य रूप से दिया जाए। मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को 15 दिन में नियुक्ति दी जाए। आयुष्मान और गोल्डन कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.