मुरादाबाद, फरवरी 16 -- सोमवार को स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ की बैठक प्रभात मार्केट स्थित बारात घर में हुई। इस दौरान सफाई कर्मचारियों व सफाई मित्रों की समस्याओं पर मंथन किया गया। सर्वसम्मत से तय किया गया कि कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी मांगों को सरकार के द्वारा किस प्रकार पूरा कराया जाए। आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाए या फिर पहले वार्ता की जाए। इसके अलावा सफाई मित्रों के वेतन से हर माह कंपनी के द्वारा रुपयों की कटौती किए जाने का मामला उठाया गया। संघ नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान ओमीलाल वाल्मीकि, संजय कुमार, राजू अंबेडकर, महेंद्र सिंह पप्पे, नीरज पाराशर, कुक्कू चौधरी समेत बड़ी संख्या में संघ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...