बागेश्वर, जुलाई 16 -- देवेंद्र, बागेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। जिला शाखा के शाखा अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन कर सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग उठाई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और सरकार को इस संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक प्रदेशव्यापी आंदोलन और क्रमिक अनशन जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...