छपरा, दिसम्बर 18 -- डोरीगंज, एक संवाददाता। डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद गांव में गहना साफ करने का झांसा देकर लगभग तीन लाख का गहना ठग ले भागे । परिजनों के अनुसार छपरा पटना मुख्य सड़क से सटे राय जगन्नाथ प्रसाद के घर के पास दो लोग बाइक से पहुंचे। दरवाजा पर बच्चों को खेलते देख उनसे पूछा कि घर पर कोई है बुलाइए जिसके बाद घर से परिजन बाहर निकले। वे खुद को एक कंपनी का एजेंट बताते हुए बर्तन, गहना साफ करने का केमिकल बेचने वाला बताया। उसके बाद उनके घर के कुछ बर्तन को साफ कर के दे दिया। फिर उनकी पत्नी के पैर में पहने हुए पायल को साफ कर के दे दिया। उसके बाद वे घर में रखे हार, अंगूठी व चेन साफ करने को दिए जिसके बाद दोनों युवक गर्म पानी लाने को बोले। जब गर्म पानी लाने वो घर में गयी तब तक वे दोनों युवक आराम से जेवर समेट कर फरार हो गए। जब बबीता देवी घर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.