सफाई करके खुला छोड दिया नाला
बागपत, मार्च 28 -- बड़ौत। दो दिन पहले नगर पालिका परिषद द्वारा बिनौली रोड पर ओवर ब्रिज के पास नाला सफाई कराई गई थी। नाले से निकाली गई सिल्ट व उस पर रखी सिमेंट की सिल्लियां सर्विस रोड पर बेतरतीब तरीके से डाल दी गई थी। जिसके चलते विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने और दुकानदारों को दुकान खोलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्विस रोड की चौड़ाई कम होने के कारण सफाई उपरांत मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। जिसके चलते प्रभावित क्षेत्र के लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। देवेंद्र सिंह, अनिल चौधरी, सनी तोमर, मोनू जैन, पदम, भोपाल, मोनू जैन, सोनू जैन आदि ने बताया कि नाले खुला छोड़ देने से लोगों को दुर्घटना का खतरा बन गया है। उनका कहना है कि घरों में छोटे बच्चे व बुजुर्ग सभी रहते हैं, नाला पार करने में कोई भी दुर्घटना हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.