गुड़गांव, अप्रैल 20 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा सरकार ने शहरों में सफाई व्यवस्था और टूटी सड़कों के सुधार को लेकर अपना रुख सख्त कर लिया है। रविवार को शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) विभाग के आयुक्त व सचिव अशोक कुमार मीणा ने प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और पालिकाओं के अधिकारियों के साथ एक अहम वर्चुअल बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सफाई व्यवस्था और सड़कों को दुरुस्त करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इन दोनों कार्यों में तुरंत तेजी लाई जाए। इस बैठक में गुरुग्राम नगर निगम के निगम आयुक्त प्रदीप दहिया सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए और शहर की रिपोर्ट पेश की। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में शिकायतों का 'सुपर' समाधान; एक क्लिक पर दूर होगी समस्या बैठक के दौरान निगम आयुक्त प्रदीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.