मिर्जापुर, फरवरी 23 -- पटेहरा। विकास खंड में रविवार को आयोजित 'बाजार सफाई अभियान' में अनुपस्थित रहने पर दो दर्जन से सफाई कर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। एडीओ पंचायत धर्मेंद्र कुमार दूबे ने लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकास खंड के प्रमुख बाजार संतनगर, दीपनगर, कलवारी खुर्द, गुलालपुर और पटेवर मड़िहान में विशेष सफाई अभियान चलाया गया था। अभियान का उद्देश्य बाजारों को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाना था। इसके लिए सभी सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जांच के दौरान गुलालपुर बाजार में तैनात सभी सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिससे वहां प्लास्टिक मुक्त अभियान प्रभावी रूप से नहीं चल सका। इसी प्रकार पटेवर मड़िहान, कलवारी खुर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.