गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पिछले दस दिनों से सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण शहर की सड़कों और गलियों में जगह-जगह कूड़े के पहाड़ खड़े हो गए हैं। नगर निगम की तरफ से घर-घर से कचरा उठाने वाले वाहन भी नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं, जिससे आम जनता भारी परेशानी और बीमारियों के साये में जीने को मजबूर है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि एक तरफ पूरा शहर गंदगी और बदबू से बेहाल है, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम अपना 'स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान' चलाकर कागजी खानापूर्ति कर रहा है। सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ दमकल विभाग के कर्मचारी भी पिछले एक महीने से अधिक समय से हड़ताल पर डटे हुए हैं। रविवार को सेक्टर-29 धरना स्थल पर दमकल कर्मियों की 33वें दिन की हड़ताल की अध्यक्षता जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.