रुद्रपुर, जून 2 -- खटीमा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में सफाईकर्मी के साथ मारपीट और सोशल मीडिया पर मिली धमकियों को लेकर उत्पन्न विवाद का मंगलवार को शांतिपूर्ण समाधान हो गया। नगर पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में बजरंग दल के प्रतिनिधियों, पालिका कर्मचारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी और भाजपा नेता जीवन धामी की मध्यस्थता में कई घंटे चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों पक्ष पुलिस को दी गई अपनी-अपनी शिकायतें वापस लेंगे। साथ ही भविष्य में ऐसी किसी भी घटना या विवाद की पुनरावृत्ति न होने देने का संकल्प भी लिया गया। वार्ता के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित विवादित फेसबुक प...