सफाईकर्मी बन गए फर्जी वार्डबॉय, सीएमएस ने तलब किए नियुक्ति-पत्र
मुजफ्फर नगर, जून 14 -- मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में कभी भी हड़ताल पर जाकर सफाई व्यवस्था ठप करने वाले ठेके के सफाई कर्मचारियों से परेशान अस्पताल प्रशासन ने नियमित सफाई कर्मचारियों की संख्या वृद्धि के कदम उठाए हैं। पूर्व में फर्जी तरीके से सफाई कर्मचारी से वार्डबॉय बने कुछ सफाई कर्मचारियों को वापस मूल पदों पर लाने के लिए अस्पताल में कार्यवाही शुरू हो गई है। सीएमएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल मे तैनात सभी वार्डबॉय से उनके नियुक्ति पत्र मांगे हैं, ताकि वार्डबॉय के रूप में ड्यूटी देने वालों की असली पहचान उजागर हो सके।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था की कमान पूरी तरह ठेके के सफाई कर्मचारियों पर निर्भर हो गई है। ठेके पर तैनात सफाई कर्मचारियों को उनकी एजेंसी समय पर वेतन नहीं देती, जिस कारण आए दिन सफाई कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.